स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किया श्रमदान 

डीपी न्यूज नेटवर्क,जयसमंद,महेंद्र शर्मा । स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता के तहत स्वच्छता पखवाडा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया गया तथा सभी ग्राम पंचायत में 2 अक्टूबर 2024 को स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। पंचायत समिति जयसमंद के मॉडल ग्राम पंचायत वीरपुरा में घर-घर कचरा संग्रहण का शुभारंभ इसके तहत जयसमंद बस स्टेण्ड पर साफ सफाई की गयी और आमजन को स्वच्छता के लिये जागरूक किया I इस दौरान दयाचंद यादव विकास अधिकारी जयसमन्द , पेमाराम पटेल ब्लॉक कोर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन रमेशचंद मीणा ग्राम विकास अधिकारी वीरपुरा, गोताजी मीणा सरपंच वीरपुरा, मांगीलाल जैन व्यापार मंडल अध्यक्ष जयसमन्द आदि उपस्थित रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!