राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 4 को आएंगी बांसवाड़ा : जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आदिवासी गौरव सम्मान कार्यक्रम में होंगी शामिल

बांसवाड़ा,डीपी न्यूज नेटवर्क । राष्ट्रपति द्रोपदी मुुर्मू चार अक्टूबर को बांसवाड़ा दौरे पर आएंगी है। यहां वे मानगढ़ धाम पर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के प्रस्तावित आदि गौरव समान समारोह में शामिल होंगी।कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि अभी राष्ट्रपति की बांसवाड़ा यात्रा का दिवस ही निर्धारित हुआ है। मिनट टू मिनट कार्यक्रम मिलन शेष है। इधर कृषि विभाग के सूत्रों ने हटाया कि राष्ट्रपति गौरव समान समारोह में विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से लाभांवित करेंगी। इसके लिए कृषि आयुक्त ने सभी संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) को डीबीटी योजनाओं मसलन फार्म पाउंड, पाइप लाइन, डिग्गी, तारबंदी, कृषि यंत्र व कृषि अध्ययनरत छात्राओं को देय प्रोत्साहन राशि के समस्त श्रेणी के लाभार्थियों को लेकर तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संभावित बजट एवं संलग्न प्रपत्र में योजनावार संभावित लाभार्थियों की सूचना शुक्रवार 27 भेजने को कहा है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!