जन जागरण सत्संग मंडल द्वारा सेक्टर 9 में सुंदरकांड का आयोजन
डीपी न्यूज नेटवर्क,उदयपुर,विनोद कुमार रेगर । जन जागरण सत्संग मंडल, उदयपुर द्वारा सी ब्लॉक सेक्टर 9 में संगीत मय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। नरेश पूर्बिया ने बताया कि सुंदर काण्ड सत्संग मंडल में वैध रामेश्वर प्रसाद शर्मा, नर्बदा शंकर चौबीसा, भगवती लाल भट्ट, राधा किशन दिशा, तेज़ शंकर चौबीसा ने बहुत ही मधुर वाणी में सुंदर काण्ड किया। कार्यक्रम में डॉ भुपेंद्र शर्मा, दुर्गा प्रसाद लक्षकार, देवीलाल, संजय अग्रवाल, लक्ष्मी चंद इंदुबाला पूर्बिया, नरेश मधुबाला पूर्बिया, कैलाश प्रभा गोस्वामी , मांगी बाई, नलीनी जोशी अनिता चौबीसा सहित सर्व समाज सत्संग मंडली की सभी महिलाएं उपस्थित थीं।
