5वीं की छात्रा के साथ हैवानियत : बैग छीना-कार में खींचा, होटल ले जाकर गैंगरेप,दो युवकों पर पिता ने दर्ज कराया केस

उत्तरप्रदेश,डीपी न्यूज़ नेटवर्क । में 5वीं की एक छात्रा से गैंगरेप किया गया। दो युवकों ने उसे स्कूल से लौटते वक्त किडनैप किया। पहले बैग छीना, फिर कार में खींचकर बैठा लिया। जबरन उसे होटल ले गए और गलत काम किया। घटना सरोजनी नगर थाना क्षेत्र की है। युवकों ने मासूम की अश्लील तस्वीरें लीं और वीडियो भी बनाया। उन्होंने धमकी दी, कि किसी से घटना का जिक्र किया, तो वीडियो वायरल कर देंगे। दोनों आरोपियों ने वापस मासूम को उसके घर के पास छोड़ा और फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंची मासूम ने पिता को आपबीती सुनाई। सुनते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई, पिता ने कहा- वह इतना रो रही थी, कि कुछ बता ही नहीं पा रही थी। फिलहाल सरोजनी नगर थाने की पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी फैक्ट सामने आते हैं, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, सरोजनी नगर निवासी एक परिवार की बेटी रोजाना की तरह सोमवार को स्कूल गई थी। वह कक्षा पांच में पढ़ती है, उम्र करीब 14 साल है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोपहर करीब 1 बजे वह वापस घर लौट रही थी। उसी समय दो युवक पहुंचे और बच्ची का बैग छीनने लगे। जब उसने विरोध किया, तो दोनों ने हाथ पकड़कर उसे कार में खींच लिया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वे कृष्णा नगर एरिया में होटल पैराडाइज शांति इन पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवकों ने इसी होटल में बच्ची के साथ गैंगरेप किया। अश्लील वीडियो बनाए। दोनों ने मासूम को धमकाया, कि किसी को बताया, तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 4 बजे आरोपियों ने उनकी बेटी को घर के पास छोड़ दिया और भाग गए। बेटी को बदहवास हालत में देखकर हम उसको घर में ले गए। वहां, कई बार उससे पूछा, तब बेटी ने पूरी बात बताई।

दूसरे समुदाय के हैं दोनों युवक पिता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार दोनों युवक दूसरे समुदाय के हैं। पिता ने अपनी शिकायत में दानिश और अमीन का नाम लिखा है, आरोप है कि इन्होंने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किए हैं। पीड़िता के पिता के मुताबिक, जब उन्हें यह पता चला तो सदमा लगा। वे बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत लेकर कृष्णा नगर थाने पहुंचे। वहां से यह कहा गया कि घटनास्थल सरोजनी नगर का है, तो वहां केस दर्ज कराइए। इसके बाद पिता सरोजनी नगर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस में मामले की जांच की और देर रात केस दर्ज कर लिया गया।  सरोजनी नगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद होटल पहुंचकर जांच पड़ताल की है। उसके बाद वहां लगे कैमरों की फुटेज ली। वहीं होटल कर्मियों का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं कि पीड़िता कब आरोपियों के साथ आई। यहां किसी को जबरदस्ती लाते या ले जाते नहीं देखा गया।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई:

पुलिस ACP कृष्णा नगर विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि 14 वर्षीय छात्रा को अगवा करने, दुष्कर्म करने की शिकायत मिली है। कृष्णा नगर थाने में उपयुक्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। CCTV फुटेज देखे जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!