रसद विभाग ने 46 घरेलू सिलेंडर किए जब्त,12 जगह पर छापा मारा,हलवाई के पास 12 अवैध सिलेंडर मिले

डूंगरपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । डूंगरपुर में रसद विभाग ने शनिवार को अवैध 46 रसोई गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। रसद विभाग ने डूंगरपुर और सागवाड़ा में 12 जगहों पर छापेमारी की गई। एक हलवाई के पास से अवैध रूप से 16 सिलेंडर मिले हैं। रसद विभाग ने सभी सिलेंडर को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला रसद अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर के अवैध कारोबार और कॉमर्शियल यूज के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत होटल, ढाबे, थड़ियों और गैस सिलेंडर का उपयोग होने वाली जगहों पर कार्रवाई की जा रही है। डीएसओ विपिन जैन, प्रवर्तन निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह की टीम ने शनिवार को डूंगरपुर शहर और सागवाड़ा में छापेमारी की गई। इस दौरान अलग-अलग जगहों से रसोई गैस सिलेंडर मिले। जिनका कॉमर्शियल यूज किया जा रहा था। वहीं रसद विभाग ने एक हलवाई की दुकान पर छापेमारी की। हलवाई से 16 रसोई गैस सिलेंडर मिले हैं। हलवाई के पास सिलेंडर को लेकर कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिले। रसद विभाग ने सभी 46 रसोई गैस सिलेंडर को बरामद कर लिया है। वहीं रसोई गैस के कॉमर्शियल यूज और अवैध रूप से सिलेंडर रखने पर सागवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जिस पर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!