किसान गर्जना रेली में भारतीय किसान संघ की गिंगला तहसील दो हजार किसान सलूंबर जायेंगे – केवाराम
डीपी न्यूज नेटवर्क,सलूंबर,प्रकाश नागदा । शनिवार को रोडेश्वर महादेव करावली में तहसील अध्यक्ष केवाराम पटेल की अध्यक्षता में बैठक रखी गई, बैठक में गिंगला तहसील की समस्त ग्राम पंचायतों के कार्यकर्ता व किसान बंधु उपिस्थत रहे।बैठक में संभाग मंत्री केशव पोरवाल द्वारा भारतीय किसान संघ की स्थापना के बारे में अवगत कराया,संघ के संगठनात्मक, रचनात्मक व आंदोलनात्मक विषयो की जानकारी दी।जिला कार्यालय प्रमुख किशोर सिंह घुड़ेल ने 27सितंबर 2024 को होने वाली जिला केंद्र पर किसान गर्जना रैली के विषय में बताया, कि किसानों रोजाना हो रही विभिन्न समस्याएं हो रही हैं लेकिन सरकार व उनके कर्मचारी,अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं इसी कारण राजस्थान सरकार व उनके कर्मचारी , अधिकारी को जगाने हेतु जिले का समस्त किसान किसान गर्जना रैली का आयोजन कर रहे इसमें अधिक से अधिक संख्या में तहसील से किसान शामिल होवे।केवाराम पटेल ने बताया की गिंगला तहसील दो हजार किसान रैली में शामिल होंगे।उपाध्यक्ष नाहर सिंह ने ग्राम समिति के विषय में चर्चा की।मंच संचालन पुष्कर नागदा ने किया। बैठक में केवाराम मोटावत,पुष्कर नागदा नाहरसिंह ,नारायण मीणा बिल्लीमगरी, वलमा मीणा,सोहन सिंह खरका, विनोद नागदा खरका, वालजी पटेल कडूनी, धूलसिंह डिमडी, शंकरसिंह गुड़ेल,आदि गिंगला तहसील के समस्त कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे।
