विद्यालय में हिंदी,अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में पाठ,कहानी,निबंध एवं कविता वाचन

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । प्रखर राजस्थान कार्यक्रम के अन्तर्गत महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम स्कूल मदनपुरा भीण्डर में शनिवार कक्षा एक से दस तक के बालक बालिकाओं ने हिंदी अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में पाठ कहानी निबंध एवं कविता वाचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जगदीश जी मेघवाल ने की मुख्य अतिथि नरेश चौबीसा, राजेश्वर चौबीसा, सीमा सोनी, जगदीश मेनारिया, रणबीर सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अम्बा लाल चौबीसा सावन ने किया। कार्यक्रम प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि अच्छा पाठ वाचन करने वाले 35 छात्र छात्राओं को अम्बा लाल चौबीसा सावन शिक्षक द्वारा पारितोषिक वितरण किये गये।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!