राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता : उदयपुर की मात्र 8 वर्ष की कियाना परिहार व्यक्तिगत स्पर्धा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान रही,छात्र वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया 

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । 68वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 14 वर्ष जो कि प्रकाश मॉडल स्कूल पीलीबंगा (हनुमान गढ़ )के तत्वावधान आयोजित हुई जिसमे छात्र एवं छात्रा दोनो ही वर्गों में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रा वर्ग ने प्रथम स्थान तथा छात्र वर्ग ने भी कड़े मुकाबले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।छात्रा वर्ग में उदयपुर की मात्र 8 वर्ष की कियाना परिहार को कोई भी नही हरा पाया उसने छात्रा वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया । कियाना उदयपुर के एम डी एस स्कूल की विद्यार्थि है । छात्रा वर्ग में कियाना परिहार,कृति गुप्ता,लोरिशा कोठरी,वीरा संतोष कागे,हिमानी छापरवाल तथा छात्र वर्ग में गगन दक ,श्रेयांश पूरी गोस्वामी,चैतन्य लोहार,धनंजय शुक्ला ने भाग लिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!