जमीनी कार्यकर्ताओ की सुनी जायेंगी,आप मैदान संभालो, हर हाल में बने भाजपा का एमएलए : उपचुनाव को लेकर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ में भरा जोश

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । आगामी समय में सलूंबर विधानसभा और डूंगरपुर की चौरासी सीट पर उपचुनाव हैं। हमें हर हाल में यह चुनाव जीतना है। जमीनी कार्यकर्ताओं की सुनी जाएगी और अब सब मैदान में लग जाए और हर हाल में यहां से भाजपा का एमएलए बने। यह बात आज उदयपुर के उमरड़ा स्थित एक रिसोर्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कही। दोनों विधानसभा के साथ ही दोनों जिलों और पड़ोसी जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में दोनों ने जोश भरा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अब इस चुनाव के लिए लग जाएं और हमें चुनाव जीतना है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- चुनाव जीतना है। सब अभी लग जाओ। कार्यकर्ताओं की सुनी जा रही है और आगे भी उनको पूरी तरजीह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को एहसास होना चाहिए उनकी पार्टी की सरकार है । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- दोनों ही विधानसभा में चुनाव होने वाले हैं और हमारे प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा लगातार बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें दो बातें करनी है कार्यकर्ताओं की परेशानियां, उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं आए। उन्होंने कहा कि पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही के चुनाव में विजय प्राप्त की। उन्होंने चौरासी एवं सलूंबर विधानसभा के चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए कहा कि यह एक परीक्षा का समय है। कार्यकर्ताओं की तकलीफ, मन की बात जानते है, कार्यकर्ता को सम्मान मिले इसके लिए मंडल अध्यक्ष को बताना होगा। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी हो और उसकी सुनी जाए और कार्यकर्ताओं के काम सबसे पहले हो यह सुनिश्चित किया जाए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है, डबल इंजन की सरकार की योजनाएं जन-जन तक लेकर जाए और योजनाओं का जनता फायदा उठाए। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उनके गिले शिकवे का प्राथमिक तौर पर समाधान किया जाएगा । कार्यकर्ता पार्टी की रीढ हैं और कार्यकर्ताओं के मान और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा- इस क्षेत्र में पहले जो भ्रम विपक्ष ने पैदा किया वह अब चलने वाला नहीं है। डबल इंजन की सरकार बन गई है और जनता समझ गई है। अब समाज एकजुट है, जनता विकास चाहती है और कुछ नहीं।बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष उप चुनाव की रणनीति को लेकर सभी के सुझाव लिए। पार्टी का पूरा जोर है कि सलूंबर में पार्टी वापस जीते। वहीं चौरासी में भी जीत हासिल करें। यहां बाप पार्टी के प्रभाव को लेकर भी चिंतन किया गया।

वन नेशन-वन इलेक्शन’ से होगा विकास

इससे पहले उदयपुर पहुंचने पर सुबह प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’को लेकर कहा- बार-बार आचार संहिता से विकास रुक जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए जो कमेटी बनाई गई है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर कैबिनेट ने सहमति दे दी। अब इसकी प्रक्रिया बनेगी। ऐसा होने पर बचे साढ़े चार साल तक विकास के लिए समय मिलेगा और विकास होगा। इससे विकास नहीं रुकेगा और योजनाओं को साकार रूप दिया जा सकेगा। इसका लाभ मिलेगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!