राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े का कल से दो दिन बांसवाड़ा-उदयपुर दौरा,पहले बांसवाड़ा, फिर उदयपुर आयेंगे
उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । प्रदेश के राज्यपाल हरिभाउ किसनराव बागड़े शुक्रवार और शनिवार को उदयपुर और बांसवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरविंद पोसवाल ने बताया कि राज्यपाल शुक्रवार सुबह 9 बजे स्टेट हेलीकॉप्टर से बांसवाड़ा हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। साथ ही अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम को स्टेट हेलीकॉप्टर से ही उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर सर्किट हाउस आएंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल बागड़े शनिवार सुबह 9:55 बजे उदयपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद डबोक एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। दोपहर में राजकीय विमान से शिरड़ी के लिए निकल जाएंगे। राज्यपाल की दो दिवसीय यात्रा को लेकर कानून व सुरक्षा, एयरपोर्ट पर विभिन्न व्यवस्था, यातायात, कारकेड, चिकित्सकीय सुविधा, अग्निशमन आदि व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।
