महावीर मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्रा वार्षिक एव देवेंद्र का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन

डीपी न्यूज नेटवर्क,ऋषभदेव,शुभम जैन । वार्षिका चौधरी ने राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता केकरी में 30 मीटर तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर महावीर मॉर्डन पब्लिक स्कूल ऋषभदेव और परिवार का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि अंडर 14 वर्ग में हासिल की गई है, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत को दर्शाती है ।

लेकिन यहीं पर उनकी उपलब्धियां नहीं रुकती। वर्षिका व देवेंद्र ने पश्चिम क्षेत्रीय स्तर पर तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा (सीबीएसई) में वार्षिका 3 स्वर्ण व देवेंद्र ने रजत पदक भी जीता हैं, जो उनकी विविध प्रतिभाओं को प्रदर्शित करता है, और सबसे बड़ी बात, सीबीएसई टूर्नामेंट में भी राष्ट्रीय स्तर पर 20 मीटर, 30 मीटर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है , जो उनके भविष्य के लिए एक शानदार मौका है!

यह उपलब्धि न केवल वार्षिका व देवेंद्र के लिए, बल्कि विद्यालय, परिवार और समाज के लिए भी गर्व का क्षण है। दोनों ही छात्रो की इन उपलब्धियों के लिए विद्यालय के संस्थापक महोदय श्री सुंदरलाल जी जैन,निदेशक श्री विकास जैन, सीईओ श्री सौरभ खीरिया , प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी जैन, उपप्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता जैन, खेल समन्वयक डॉ. दिलीप भाणावत ,समन्वयक श्री जयदीप सेवक एवं समस्त विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाइयां दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

वर्षिका चौधरी की उपलब्धियां:

  •  राजस्थान स्टेट टूर्नामेंट में 30 मीटर तीरंदाजी में स्वर्ण पदक (अंडर 14 वर्ग)
  • पश्चिम क्षेत्रीय स्तर पर तीरंदाजी (सीबीएसई) में 3 स्वर्ण पदक
  • राष्ट्रीय स्तर पर चयन (20 मीटर, 30 मीटर तीरंदाजी प्रतियोगिता में)
0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!