मावली में 205 बालिकाओं ने लिया ओजोन परत संरक्षण का संकल्प
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गांव में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर एवं फॉस्टर संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में ओजोन परत संरक्षण सप्ताह के पावन अवसर पर प्रोजेक्ट द्वारा ओजोन का परत की एवं संरक्षण का जानकारी देते हुए कार्यशाला एवं लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ।
राजस्थान राज्य परिषद नियंत्रण मंडल क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर के मुख्य वक्ता डॉ ललित नारायण आमेटा ने ओजोन परत संरक्षण के लिए बालिकाओं को प्रोजेक्टर द्वारा व्याख्यान दिया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि बसंत कुमार त्रिपाठी थे। कार्यशाला की अध्यक्षता संस्था प्रधान रोशन लाल माखीजा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट सम्मानित अतिथि राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल से वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी कुंज बिहारी पालीवाल , एवं कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता गरिमा चौधरी, सफल पाटीदार,शीतल बरवड़ के सानिध्य में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन शंकर लाल जाट वरिष्ठ अध्यापक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसंत कुमार त्रिपाठी द्वारा ओजोन परत संरक्षण के लिए 205 बालिका एवं स्टाफ को शपथ दिलाई गई। डेढ़ सौ बालिकों ने ओजोन परत संरक्षण प्रश्नोत्तरी परीक्षा में भाग लिया, जिसमें 18 श्रेष्ठ बालिका का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सिंगल युज प्लास्टिक रोकथाम के लिए कॉटन के बैंग विद्यालय के सभी बालिकाओं एवं स्टाफ को वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान रोशन लाल माखीजा ने बालिकाओं को ओजोन परत संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए सुझाव दिया।
इस अवसर पर रमेश जीनगर, हेमलता राव, दिव्या शर्मा, गीता वर्मा, इंदिरा नागदा, गीता शर्मा , सुमन जोशी, सुरुचि, सुनीता मीणा, राधा विजयवर्गीय, शारदा खटीक, सुशीला बैरवा उपस्थित थे।
