68 वी जिला स्तरीय छात्रा हैंडबॉल वॉलीबॉल 17 व 19 वर्ष का सेमीफाइनल आज

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क,शुभम जैन । ऋषभदेव में आयोजित हो रही छात्रा खेल कूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल 17 वर्ष वर्ग में आईपीएस झाडोल ने राउमावि रतनपुरा को . कुंथवास ने गुरुनानक सेक्टर 4 को राणा प्रताप भिंडर ने घोड़ी को सेंट एंथोनी उदयपुर में द स्टडी बडी को फतहनगर ने गडावत को सेंट मैथ्यू ने रॉकवुड को एवं सेंट्रल एकेडमी सरदारपुरा ने वाना को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया ।19 वर्ष आयु वर्ग में राउमावि सांगवा ने सेंट्रल अकैडमी सेक्टर 3 को रुण्डेडा ने रेजिडेंसी उदयपुर को सेंट एंथोनी उदयपुर ने आनंद विहार डबोक को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया ।हैंडबॉल 17 वर्ष आयु वर्ग में उमावि माणस ने पुला को लीलावास ने कागदर भाटिया को नवानिया ने राव मादड़ा को रॉकवुड ने ढेलाना कंथारिया ने एमजीजीएस ऋषभदेव को जेतावाडा ने अनुग्रह को एवं डबोक ने चिकला को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया ।हैंडबॉल 19 वर्ष आयु वर्ग में द स्कॉलर एरीना ने भुधर को जेतावाडा ने खाकड को गोदाणा ने मशारों की ओवरी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया । सांयःकालीन सत्र में बरसात होने से मैदान में पानी भर जाने से खेल संभव नहीं हो सके । हारने वाली टीमों को पंजीयन काउंटर पर लगे अनिल पंडा ,विपिन मेहता, देवेंद्र मीणा मगन पटेल कृतिक मेहता की टीम द्वारा छात्रों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए ।प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्रों के लिए आवास प्रभारी अनिल जोशी शिवनारायण त्रिवेदी ,तरुण सोमपुरा, विजेंद्र जोशी, अनीता मीणा, मीनाक्षी, उर्मिला ,अमित ने ठहरने की समुचित व्यवस्था की। छात्रों ने वॉलीबॉल वह हैंडबॉल में उत्साह पूर्वक भाग लिया ।प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक हनुमंत रावल खेल सचिव रतनलाल कलाल, सतीश मेहता ,भोपाल सिंह झाला के निर्देशन में खेल का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों हेतु श्रेष्ठ भोजन एवं पानी की व्यवस्था चंदन वाटिका में गोपाल लाल शर्मा, देवीलाल तेली, चुन्नीलाल कलाल, प्रकाश चंद्र मीणा द्वारा की गई है। मिडिया प्रभारी सचिन जैन व लक्ष्मण लाल मीणा ने जानकारी प्रदान की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!