पंचायत समिति सराडा के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना गृह प्रवेश समारोह का आयोजन
डीपी न्यूज नेटवर्क,सराड़ा,विनोद मेघवाल । पंचायत समिति सराडा के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना गृह प्रवेश समारोह का आयोजन सराडा प्रधान बसंती देवी मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज चौबीसा थे।विशिष्ट अतिथि में सराडा विकास अधिकारी अन्दाराम,अतिरिक्त विकास अधिकारी केदार नारायण चौधरी,कैलाश मेघवाल,सराडा उप सरपंच नावेद मिर्ज़ा,पंचायत समिति सदस्य देवीलाल,राधा देवी मीणा,आशा मीणा,सरपंच मणिलाल मीणा,धनराज मीणा, महेंद्र कुमार मीणा,बालुराम मीणा सहित आवास शाखा से हरीश पण्डिया,गोपाल मीणा,किशोर सुथार की उपस्थिति में पूर्व वर्षों में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के पूर्ण आवासों के 10 लाभार्थियों को श्रीफल शोल,मकान की चाबी,ताला,मिठाई उपरणा एवं मकान के पूर्णता का प्रमाण पत्र दिया गया तथा वर्ष 2024-25 में पंचायत समिति सराडा को कुल 517 आवंटित लक्ष्य के विरुद्ध 513 स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है उन स्वीकृतियां में से 10 आवास लाभार्थियों को भी श्रीफल माला तिलक उपरणा एवं स्वीकृति आदेश पत्र दिया गया इसके बाद में सराडा प्रधान व मण्डल अध्यक्ष द्वारा सदन को संबोधित किया गया।तत्पश्चात 12:00 से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सम्माननीय नरेंद्र मोदी का संदेश एलईडी के माध्यम से लोगों को सुनवाया एवं दिखाया गया तथा सभी स्वीकृत आवासों को भारत सरकार व राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार निर्धारित मापदंडों से 100 दिवस में पूर्ण करने एवं महात्मा गांधी नरेगा योजना से 90 मानव दिवस अतिरिक्त का भुगतान लेने की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत ग्राम पंचायत सराडा के पूर्ण आवासों के लाभार्थियों का स्वागत करते हुए गृह प्रवेश करवाया गया।
