पंचायत समिति सराडा में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम शुभारंभ व श्रमदान
डीपी न्यूज नेटवर्क,सराड़ा,विनोद मेघवाल । पंचायत समिति सराडा में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम शुभांरभ व श्रमदान ग्राम पंचायत सराडा में ब्लॉक एव ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारीयो व कर्मचारीयो द्वारा किया गया,सराडा क़स्बे में सभी द्वारा श्रमदान कर साफ़ सफ़ाई कर ग्राम पंचायत सहित पूरे क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर सराडा विकास अधिकारी अन्दाराम,प.स.सराडा अभियान प्रभारी एसबीएम केदारनारायण चौधरी,अति.वि.कैलाश मेघवाल सराडा ,सरपंच सराडा मणिलाल मीणा,उप सरपंच नावेद मिर्ज़ा,ग्राम विकास अधिकारी महेश मीणा,एवं ब्लॉक कार्डिनेटर संदीप चतुर्वेदी,कनिष्ठ सहायक सारिका मीणा,रोज़गार सहायक शंकर लाल कुम्हार सहित समस्त वार्ड पंच व ग्राम वासी गण उपस्थित थे।”स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता की थीम पर पर आयोजित है यह स्वच्छता ही सेवा 2024 सप्ताह 17/09/2024 से 02/10/2024 तक होगा जिसमे मानव श्रृंखला , चित्रकला, ताला खोलो अभियान ,आदि गतिविधियो का आयोजन किया जायेगा।
