अरविन्द केजरीवाल ने LG को इस्तीफा सौंपा,आतिशी दिल्ली की नई मुख्य्मंत्री होंगी

डीपी न्यूज नेटवर्क । अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार शाम को उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को सीएम पद से इस्तीफा सौंप दिया। उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद रहे। इसके बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। इस बीच, दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है। सत्ता परिवर्तन पर भाजपा ने कहा कि मेकओवर ने AAP के दाग नहीं छुपेंगे।

मंगलवार सुबह AAP की विधायक दल की बैठक में केजरीवाल ने आतिशी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। इस पर विधायकों ने सहमति जताई। उपराज्यपाल के दफ्तर से निकलने के बाद गोपाल राय ने कहा कि हमने आतिशी को नए सीएम बनाने का दावा एलजी के सामने पेश किया। साथ ही उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की भी मांग की है। आतिशी ने कहा कि अगले चुनाव तक मेरे पास सिर्फ दो काम हैं। पहला- दिल्ली के लोगों की भाजपा के षड्यंत्र से रक्षा करना। दूसरा- केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!