चलती ट्रेन में बच्ची से छेड़छाड़, भीड़ ने आरोपी को पीट – पीटकर मार डाला
डीपी न्यूज नेटवर्क । यूपी में चलती ट्रेन में एक बच्ची से छेड़छाड़ करने पर लोगों ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बरौनी से दिल्ली जा रही हमसफर एक्सप्रेस में मॉब लिंचिंग का शिकार प्रशांत कुमार रेलवे में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। बिहार के समस्तीपुर का आरोपी निजी काम से दिल्ली जा रहा था। लखनऊ के करीब बोगी में यात्रा कर रही एक बच्ची की मां टॉयलेट गई। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को बहलाकर सीट पर बैठा लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बच्ची ने जब इसकी शिकायत की तो परिजनों और यात्रियों ने उसे बुरी तरह पीटा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
