धूमधाम से हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन
डीपी न्यूज नेटवर्क,जयसमंद,महेंद्र शर्मा । क्षेत्र मे दस दिवसीय गणेश महोत्सव का मंगलवार को धूमधाम से समापन हुआ। कस्बे व ढाणियों में डीजे ढ़ोल नगाड़ो के साथ शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। वीरपुरा स्थित गणेश प्रतिमा को भी धूमधाम से विसर्जन किया गया । नवयुवक मंडल सदस्यों और ग्रामवासियो ने पुरे गाँव मे डीजे की धुन पर नाचते झूमते हुए धूमधाम जुलुस निकाला उसके बाद जुलुस जयसमंद पाल पर पहुँचा जहाँ विसर्जन से पहले गणपति बप्पा की विधिवत पूजा अर्चना के बाद महाआरती की गयी उसके बाद गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया गया इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना के जयकारों के साथ विसर्जन धूमधाम से सम्पन्न हुआ । शांति और सुरक्षा की दृष्टि से जयसमंद चौकी के जवान उपस्थित रहे ।
