राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा वल्लभनगर के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक डांगी से की शिष्टाचार भेंट,शिक्षा,शिक्षक व शिक्षार्थी हित में हुई चर्चा

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा वल्लभनगर द्वारा विधायक महोदय श्रीमान उदय लाल डांगी के साथ औपचारिक बैठक रखी गई।जिसमे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा वल्लभनगर के प्रतिनिधि मंडल ने जन प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के तहत डबोक में विधायक आवास पर वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी से शिष्टाचार भेंट कर शिक्षक संघ के प्रकल्पों को लेकर चर्चा की। प्रति निधि मण्डल में वल्लभनगर उपशाखा अध्यक्ष हरि प्रसाद चौबीसा,उपशाखा मंत्री कमलेश कुमार वैरागी,जिला संयुक्त मंत्री डा हेमंत मेनारिया,जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन एवं सेवा निवृत्त शिक्षक प्रतिनिधि छगनलाल जाट ने विधायक डांगी से शिक्षा,शिक्षक व शिक्षार्थी के हित में शिक्षकों के स्थानांतरण करने,विद्यालय भवनों की मरम्मत कराने,राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड आन्दोलन के शिविर स्थल के भूमि आवंटन व वल्लभनगर विधान सभा क्षेत्र के शिक्षकों की मिलन बैठक के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से विधायक डांगी का मोठड़ा,ऊपरणा धारण कराकर व प्रतिक चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!