पटेल गौ रक्षा हिंदू दल झाड़ोल तहसील प्रभारी नियुक्त
झाडोल, नितेश पटेल । गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर,प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत,जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान के निर्देशानुसार एवं जिला प्रभारी लालूराम पटेल,जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह,जिला सचिव तकत सिंह सोलंकी के अनुशंसा पर गोपाल पटेल को गाय तस्करी रोकथाम हेतु झाडोल तहसील प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया।इसी क्रम में अच्छी समाजसेवा हो अच्छी गौ सेवा हो यही देखते हुए गौ रक्षा हिंदू दल द्वारा नियुक्त किया गया।यह जानकारी गौ रक्षा हिंदू दल झाडोल अध्यक्ष राज कुमार जोशी द्वारा दी गई।
