एक शाम बगीचे के राजा के नाम भजन संध्या का आयोजन
डीपी न्यूज नेटवर्क
ऋषभदेव,शुभम जैन । स्थानीय नगर के नेहरू बाजार स्थित पीपा दर्जी क्षत्रिय समाज नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित बगीचे के राजा के पंडाल में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया । नवयुवक मंडल के संरक्षक दिनेश टेलर एवं ओम बन्ना भक्त मंडल के गोविंद सिंह ने बताया कि बगीचे के राजा की पंडित श्याम त्रिवेदी और पंकज सोमपुरा के तत्वाधान में विधिवत संगीतमय आरती उतारी गई । तत् पश्चात मंडल द्वारा प्रभावना वितरित की गई । नवयुवक मंडल के हेमंत टेलर और राजू भाई टेलर ने बताया कि आरती के पश्चात भगवान ऋषभदेव जी की धन्य धारा पर नेहरू बाजार में बगीचे के राजा गणसोत्शव कार्यक्रम में पहली बार मेवाड़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार श त्रिलोक राव, श्री देवी कालिका म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसके मुख्य आयोजक ओम बन्ना भक्त मंडल केसरियाजी एवम कुमा मार्बल एंड ग्रेनाइट थे। इस अवसर पर महिला मंडल कि राजबाला टेलर और प्रीति टेलर ने बताया कि भजन संध्या में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भजन संध्या को यादगार बना दिया ।

