अधिवक्ता जाट विधि प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

डीपी न्यूज नेटवर्क । राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के अधिवक्ता व भाजपा नेता भेरूलाल जाट को भाजपा समर्थक दल के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, भाजपा समर्थक दल के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रमेश चौधरी ने गुरुवार को जारी मनोनयन पत्र में बताया कि भाजपा समर्थक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण शर्मा व कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान की अनुशंसा पर एडवोकेट जाट को विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है ।

अधिवक्ता जाट उदयपुर जिले के मावली विधानसभा के छोटे से गांव फलीचड़ा खेड़ी के निवासी है, ये साधारण किसान परिवार से आते है, और विगत कई वर्षों से हाईकोर्ट जोधपुर में वकालत कर रहे है, जाट इससे पूर्व भाजपा मे किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, मावली मंडल अध्यक्ष सहित कई पदों का निर्वहन कर चुके है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!