गणेश महोत्सव के तीसरे दिन हुआ सुंदरकांड का आयोजन,गणपति बप्पा के जयकारे से भक्ति मय हुआ पांडाल
डीपी न्यूज नेटवर्क,शुभम जैन । ऋषभदेव के नेहरू बाजार स्थित पीपा दर्जी क्षत्रिय समाज नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन धूमधाम से चल रहा है महोत्सव के तीसरे दिन बगीचे के राजा की भव्य आरती का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सैकड़ो भक्तो ने एक साथ शंख और वाद्ययंत्रों के साथ बगीचे के राजा की आरती की । नवयुवक मण्डल द्वारा पांडाल को फूलो की आकर्षित साज सज्जा से सजाया गया ।

भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ
दर्जी समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हेमंत टेलर ने बताया कि गणेसोत्शव के तीसरे दिन शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप उदयपुर द्वारा भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमे उदयपुर से पधारे भजन गायक राहुल जोशी शुरुआत ने गणपति वंदना करके मारा कीर्तन मां रंग बरसाओ भजन गा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । उसके बाद हे दुख भजन मारुति नंदन भजन गा कर श्रोताओं को खूब जुमाया ।

दर्जी समाज महिला मंडल की अध्यक्षा लता टेलर और उपाध्यक्ष अस्मिता टेलर ने बताया कि कार्यकर्म के दौरान भक्तो में हर्ष का माहोल था बगीचे के राजा की आरती के समय मंदिर परिसर भक्तो से भर गया और सभी भक्तो ने मिल कर सुंदरकांड पाठ का आनंद लिया । भजन गायक राहुल,पेंटर घनस्याम रावल और जीतेश व्यास ने पूरे परिसर में अपने भजनों से समा बांध दिया । मंडल संरक्षक दिनेश टेलर ने बताया कि आरती एवम सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया जिससे आयोजन की पवित्रता और बड गई । उक्त जानकारी सचिन गंगावत ने दी ।
