चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक ने काढ़ा पीया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय एवम आरोग्य समिति द्वारा सोमवार को चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क मौसमी बीमारी जांच एवम चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।शिविर में सर्दी जुकाम बुखार त्वचा रोग खांसी उदार रोग आम वात संधिशूल कटिशूल मधुमेह मूत्ररोग उच्च रक्तचाप आदि से संबंधित रोगी आए उनकी जांच कर उचित उपचार किया गया।शिविर में 16 वर्ष तक के 50 से अधिक बच्चों को इम्यूनिटी वर्द्धक स्वर्ण प्राशन भी कराया गया।शिविर में मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु इम्यूनिटी वर्द्धक क्वाथ वितरण किया गया।लगभग 150 से अधिक लोगो ने काढ़ा पीया।शिविर में लगभग 60 लोग लाभान्वित हुए।
शिविर में चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेंद्र कुमार शर्मा के अलावा डॉ उत्तरा वैष्णव कंपाउंडर श्री देवी लाल खराड़ी ,नर्स आशा कुमारी मीणा, भंवर सिंह चौहान,किशन लाल डांगी एवम माया सेन ने सेवाए दी।
