विद्यालय में बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

मावली,ओमप्रकाश सोनी । आदि गौड़ ब्राह्मण वरिष्ठजन संघ उदयपुर द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में 172 विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरण के साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” सयुंक्त शिक्षा निदेशक महेन्द्र कुमार बड़ाला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के वयो वरिष्ठ शान्तिलाल शर्मा ने की । संस्था प्रधान राजवीर सिंह ने आदि गौड़ ब्राह्मण वरिष्ठजन संघ एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवजी गौड़ ने आदि गौड़ ब्राह्मण वरिष्ठजन संघ द्वारा विद्यालय के बालकों के लिए किए गए पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज भामाशाह अपना श्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं । जिसका उदाहरण अभी उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह है ।

मुख्य अतिथि महेन्द्र कुमार बड़ाला ने संघ द्वारा प्रतिवर्ष विद्यालयों के बालकों के लिए किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की ।

इस अवसर पर संघ के डाॅ. अश्विनीकुमार गौड़,यदुनन्दन गौड़,प्रेमकुमार शर्मा, द्रुपद गौड़, रमेशचन्द्र शर्मा, कोमल गौड़, दिनेशचन्द्र गौड़, दुर्गाशंकर गौड़, ललित मोहन गौड़, महिपाल गौड़,बद्रीनारायण गौड़, राजेन्द्र कुमार गौड़, तुलजाशंकर गौड़ आदि वरिष्ठजन उपस्थित थे । महेंद्र कुमार जैन संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग उदयपुर में विद्यालय में राजस्थान शिक्षा परिषद द्वारा निर्देशित प्रखर राजस्थान गतिविधि के अंतर्गत रीड ए थोन गतिविधि का अवलोकन किया तथा विद्यालय में संचालित सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को सामूहिक पठन का अभ्यास करवाया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नारायण सिंह सुवावत ने विद्यालय प्रबंधन समिति की व्यवस्थाओं और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय स्टाफ के पन्नालाल रेगर रामू राम जाखड़, पंखी लाल मीणा, महेंद्र कुमार, रजत प्रकाश सिंह, कविता कुमारी, फतेह लाल डांगी, प्रेम कुमार प्रजापत सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!