पर्युषण पर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा पर्व मनाया गया
डीपी न्यूज नेटवर्क
ऋषभदेव,शुभम जैन । स्थानीय नगर के दिगम्बर जैन भट्टारक यशकीर्ति गुरुकुल में राष्ट्रसंत आचार्य पुलक सागर जी के सानिध्य में पर्युषण के पावन पर्व पर 10 दिवसीय पाप विनाशक शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके पहले दिन पंचमी पर उत्तम क्षमा पर्व मनाया गया । दिगम्बर जैन दशा नरसिंह पूरा समाज के धर्ममंत्री मुकेश गांधी ने बताया कि शिविर में सेकडो लोगो ने भाग लिया। शिविरार्थी सुबह 6 बजे गुरुकुल प्रांगण में पहुंच गए । तत्पश्चात गुरुदेव के सानिदय में भक्तिमय माहोल में गुरुदेव द्वारा शिविरार्थियों को पूजा अर्चना एवम शांति धारा करवाई गई । समाज के उपाध्यक्ष धनपाल भवारा ने बताया की आज के भरत चक्रवती बनने का सौभाग्य श्रीमती आभा सतीश भाणावत परिवार को प्राप्त हुआ एवम शांतिधारा का लाभ सुंदरलाल किकावत परिवार को प्राप्त हुआ तथा साथ ही सायकॉल की आरती का लाभ जीवंधर किकावत परिवार को प्राप्त हुआ ।
कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव ने कहा की मूल पाप नाशनम शिविर की कक्षा ठीक सुबह 4 बजे शुरु होगी और उपवास एवं उपवास एवं व्रत करने वाले स्रावको को आशीर्वाद दिया साथ ही शिविरार्थियों को 10 दिनों तक रात्रि भोजन,चारो तरह के आहार का त्याग रखने को कहा सभी को आहार में चौके में , घर में भोजन बनाते वक्त श्वेत वस्त्र धारण करने का भी नियम दिया। गुरुदेव ने कहा की हमे गर्व के साथ कहना हे कि पर्युषण पर्व में हमारी आत्मा की साधना चल रही हे अपने नियम साधना के प्रति स्वयं को ईमानदारी रखनी हे घर में जाए तो ऐसे जाए जैसे मुनिराज आहार करने घर पर आते हे ज्यादा से ज्यादा समय मंदिर और गुरुओं के चरणों में माला, त्याग ,तपस्या मे बिताए अपना अनुशासन स्वयं बनाए पुरानी आदतों को बदलने का प्रयास करे पुरानी आदतों में जिंदगी बर्बाद मत करो नई आदत सीखे आज से धार्मिक आदत से जीवन को बदलना हे क्रोध से किसी को जवाब नही देना है ।
उक्त जानकारी सचिन गांगावत ने दी
