निःशुल्क मौसमी बीमारी चिकित्सा शिविर एवम् क्वाथ वितरण 9 सितम्बर को
डीपी न्यूज नेटवर्क
मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में सोमवार 9 सितंबर को प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 1.000बजे तक मौसमी बीमारियों के उपचार एवम बचाव हेतु चिकित्सा शिविर एवम् क्वाथ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सप्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार शिविर में सर्दी जुकाम, खांसी,बुखार, विषम ज्वर, टाइफाइड , डेंगू अतिसार आदि विभिन्न मौसमी बीमारियों की जांच कर उपचार किया जायेगा। साथ ही मौसमी बिमारियों से बचाव हेतु इम्यूनिटी वर्द्धक क्वाथ वितरण किया जायेगा। इसके अलावा जन्म से सोलह वर्ष तक के बालक बालिकाओं को इम्यूनिटी बर्द्धक स्वर्ण प्राशन संस्कार ड्रॉप पिलाई जाएगी।
