श्रीजी प्रभु की सेवा में श्री विशाल बावा पधारे नाथद्वारा
डीपी न्यूज नेटवर्क
नाथद्वारा,नरेन्द्र पालीवाल । पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथ जी की हवेली के तिलकायत श्री गो.ति.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री के सुपुत्र युवाचार्य गो.चि.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा श्री श्रीजी प्रभु की सेवा में शनिवार को सांयकाल नाथद्वारा पधारे । श्री विशाल बावा के नाथद्वारा पधारने के अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय,मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य,तिलकायत श्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, तिलकायत श्री के सचिव लीलाधर पुरोहित,पीआरओ एवं मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास,राजेश्वर त्रिपाठी, समाधानी उमंग मेहता,मंदिर के पंड्या जी परेश नागर, कैलाश पालीवाल एवं सैकड़ो वैष्णव जन उपस्थित थे ।
