39 होनहार बच्चों को टैबलेट बांटे गए

मावली,ओमप्रकाश सोनी । पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती कैलाश मेघवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले 39 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हेमराज जाट पार्षद बादल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि का मेवाड़ी पगड़ी व ओपरना ओढ़ाकर स्वागत कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 39 होनहार छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गये।

इस दौरान ललित सियाल चंद्रशेखर शर्मा स्कूल स्टाफ के पुष्कर चौधरी, मुकेश सैनी, ललित सिंह उज्जवल, संदीप, चिरंजीव अलोरिया, श्री मती राजेश्वरी रावल, मनीषा तिवारी, परवीन बानु,जानकी आमेटा, गोतम जैन,कमला रावत, इमरान खान, उमेश शर्मा, रविंद्र गहलोत, पन्नालाल, अमनदीप कौर,मैना यादव, रामकेश सैनी, हेम सिंह, आयुशी, सुमित्रा शेरावत,तपन दशोरा सहित कई अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरीश लावटी ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!