ऋषभदेव : जैन पाप विनाशक शिविर में धार्मिक, पारिवारिक संस्कारों से जीवन को सुखमय बनाना सीखेंगे 500 शिविरार्थी
डीपी न्यूज नेटवर्क,शुभम जैन । ऋषभदेव नगर के भट्टारक यशकीर्ती गुरुकुल में पर्युषण पर्व पर राजकीय अतिथि आचार्य पुलक सागर जी के सानिद्य में 10 दिवसीय पाप विनाशक शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिगंबर जैन समाज के सह मंत्री हेमन्त कुमार भंवरा ने बताया कि शिविर में करीब पांच सौ शिविरार्थी महिला एवम पुरुष भाग लेंगे । गुरुकुल मंदिर प्रांगण में शिविर में भाग लेने वाले को धार्मिक एवम पारिवारिक संस्कारों की शिक्षा दी जाएगी । गुरुकुल ट्रस्ट महामंत्री एवम पूर्व उपजिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत ने बताया कि शिविर में शिविरार्थी सुबह करीब 5 बजे प्रांगण में उपस्थित होगें वहा सुबह मेडिटेशन, पूजा पाठ, शांतिधारा एवम गुरुदेव के प्रवचन होंगे साथ ही पूरे दिन में विविध सत्रों में ज्ञान प्राप्त करेंगे। शिविर में बैठे शिविरार्थि एक ही तरह के वस्त्रों में नजर आएंगे । गुरुदेव पुलक सागर के सानिद्य में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य समाजजनों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण करने हे,ताकि आने वाली पीढ़ी में अच्छे संस्कार उदित हो। शिविर में मंदिर दर्शन ,सूत्र उच्चारण ,भगवान महावीर के संदेशों और जैन शस्त्रों को पढ़ाया जाएगा। धर्म के साथ शिविर में संस्कार ,जीने की कला, व्यावहारिक शिक्षा भी दी जाएगी। महिला शिविर प्रभारी महालक्ष्मी पंचोली ने बताया कि शिविर की दिनचर्या सुबह 5 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक चलेगी । गुरु भगवंतो के साथ सभी 24 तीर्थंकरों के दर्शन और पूजा कर नवानु यात्रा करेंगे। दोपहर बाद अलग अलग तरह की कक्षाएं होगी। शाम को धर्म ,संस्कार,कर्म से जुड़े कार्यक्रम होंगे । रात को भगवान की आरती एवम विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । शिविर संयोजक नरेंद्र कुमार किकावत ने बताया की शिविरार्थी त्याग की भावना से शिविर में बैठेंगे , जिनमे उपवास ,जमीकंद ,रात्रि भोजन त्याग, चटाई पर सोना आदि नियम रहेंगे। गर्म पानी पीना , पानी छान कर पीना, शांति से भोजन करना ,सामायिक करना भी शामिल रहेगा।
इनपुट सहयोग : सचिन जैन
