रुंडेड़ा, इंटाली में लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज का 640वा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । उपखंड क्षेत्र वल्लभनगर के रुंडेड़ा में लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज का 640वा जन्मोत्सव रामदेव नवयुवक मंडल द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। गाँव के पुष्कर सोलंकी, ओम सोलंकी ने बताया कि बाबा रामदेव के जन्मोत्सव की तेयारी को लेकर पूर्व संध्या पर लाइट डेकोरेशन फूल मालाओं से पूरे मंदिर को सजाया गया। सुमित मेघवाल, शांति सोलंकी, हरि सिंगल ने बताया कि गुरुवार सुबह से बाबा रामदेव जी के जुलूस की तेयारी को लेकर सभी नवयुवक और समाज के पंच पटेल प्रातः 8 बजे मंदिर पर एकत्र हुए और जुलूस की तेयारी का जायजा लिया। प्रातः 10 बजे शुभ मुहूर्त में बाबा रामदेव महाराज की छोटी प्रतिमा को फूलों से सुशोभित रथ में बिराज मान कराकर जयकारों के साथ जुलूस रवाना हुआ, जिसकी अगवानी कर रहे गाँव के नारायण सोलंकी, मुकेश रलोती ने भक्त जनों पर पुष्प वर्षा कर भक्तों का अभिवादन किया। जुलूस में चल रहे भक्तों के लिए पानी की व्यवस्था गाँव के जीतू सोलंकी, विक्रम परमार और राम प्रसाद ने की। साथ ही महाप्रसाद वितरण का काम ललित सोलंकी, डालचंद्र सोलंकी और केलाश सोलंकी ने की।
जुलूस गाँव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा और महिलाए लोक संगीत पर खूब थिरकी, रास्ते मे भक्त जनों ने पुष्प वर्षा की एवं श्रीफल भेट किया। जुलूस रामदेव चौक से प्रारंभ होकर जाटों की बावड़ी, तलहटी चौक, सुथार बावड़ी से लक्ष्मीनारायण मंदिर होते हुए जणवा मंदिर एवम विभिन्न मार्गों से गुज़रता हुआ पुनः रामदेव मंदिर पहुचा। इस दोरान मेघवाल समाज के सभी मोतबीर मौजूद थे। इस प्रोग्राम को गाँव के सभी मेघवाल समाज के लोगों ने मिलकर सफल बनाया और समाज के सभी घरों में बनाए चुरमे को मंदिर पर लाकर बाबा रामदेव जी को भोग धराया और शाम को 7.15 बजे सामुहिक रूप से लाया गया निशान (ध्वजा) चढ़ाया गया। इस अवसर सेकड़ो समाजजन मौजूद रहे।
इंटाली में भी निकली रामदेव जी की शोभायात्रा
इधर, भादवी बीज़ पर इंटाली मे बाबा रामदेव ज़ी की शोभायात्रा गांव के राम देव ज़ी के मंदिर से डीजे की धुन पर नाचते गाते राम सा पीर के जयकारे लगाते हुए बस स्टैंड, बड़ा मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर चौक बडला चौक, मेनारिया ब्राह्मण मोहल्ला, प्राथमिक विद्यालय रोड, चारभुजा मंदिर, पानी की कुई, कमरिया बावजी चौक होते हुए शोभायात्रा रामदेव जी मंदिर पहुंची। इस बीच रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान गांव के स्त्री पुरुष नाचते गाते चल रहे थे।
