मेनार में तीन दिवसीय 17 व 19 वर्षीय छात्र वर्ग 68वी ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

17 वर्षीय में आज मेनार और करणपुर के बीच फ़ाइनल मुकाबला खेला जाएगा

वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । उपखंड क्षेत्र के मेनार कस्बे के राउमावि के मधुश्याम स्टेडियम में तीन दिवसीय 17 व 19 वर्षीय छात्र वर्ग 68वी ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। जो आज शुक्रवार तक चलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रारम्भिक पंचायत शिक्षा अधिकारी मेनार जालम सिंह सारंगदेवोत ने की। उद्घाटन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मेनार सरपंच प्रमोद कुमार, उपसरपंच मांगीलाल सिंगावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। शारिरिक शिक्षक चंद्रशेखर मेनारिया ने बताया कि 17 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 6 व 19 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 9 टीमो ने भाग लिया। बुधवार को बारिश के बीच में रोमांचक मुकाबले हुए, हालांकि बारिश की वजह से मैच में खलील पड़ी। बुधवार को दो मैच ही हो पाए, जिसमें 17 वर्षीय क्रिकेट छात्र वर्ग में राउमावि रुंडेडा ने महात्मा गांधी रुंडेडा को, राउमावि मेनार ने रुंडेडा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

शारिरिक शिक्षक चंद्रशेखर मेनारिया ने बताया कि गुरुवार को सुबह से मौसम साफ था। गुरुवार को 17 वर्षीय क्रिकेट में करणपुर ने

टूस डांगियान को, करणपुर ने आसवारा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वही 19 वर्षीय क्रिकेट में बाठेड़ा कला ने भटेवर को, वल्लभनगर ने रुंडेडा को, मेनार ने महाराज की खेड़ी को, नवानिया ने कीकावास को, बाठेडा कला ने पुरियाखेड़ी को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। आज शुक्रवार सुबह 17 वर्षीय क्रिकेट में मेनार व करणपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!