सीएमएचओ डॉ जी एम सैयद ने किया सेटेलाइट हॉस्पिटल वल्लभनगर का निरीक्षण

मौसमी बीमारियों को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । 

उपखंड क्षेत्र वल्लभनगर के राजकीय सैटेलाइट अस्पताल वल्लभनगर मे मौसमी बीमारियों में अस्पताल में व्यवस्थाओं को देखते हुए गुरुवार को उदयपुर सीएमएचओ डॉ जी एम सैयद ने सेटेलाइट अस्पताल वल्लभनगर का दौरा किया । वल्लभनगर बीसीएमओ डॉ. कुलदीप लोहार ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा जीएम सैयद द्वारा वल्लभनगर सैटलाइट अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जहां पर कार्मिकों के उपस्तिथि रजिस्टर , डॉक्टर ड्यूटी रूम, आपातकालीन कक्ष, दवाई वितरण केन्द्र , प्रसूति कक्ष, एक्सरे कक्ष , जनरल वार्ड का निरक्षण किया गया। वहीं बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, साफ सफाई को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पिछले लंबे समय सेस्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ शतेन्द्र गोयल को लेकर आवश्यक विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए। अन्य व्यवस्था सुचारू पाई गई। मौसमी बिमारियों को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों एवम स्टाफ को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। स्टाफ द्वारा चिकित्सकीय विशेषज्ञों मुख्यतः स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं सोनोग्राफी मशीन की मांग की गई । जिस पर सीएमएचओ डॉ जी एम सैयद ने जल्द व्यवस्था करने के आश्वासन दिया । इस दौरान नर्सेज एसोसिएशन जिला अध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया, डा अविनाश माधव , नर्सिंग प्रभारी विमला आमेटा, अकाउंटेंट गौरव तिवारी, एक्सरे विभाग के श्याम लाल जैन , नर्सिंग अधिकारी प्रवीण लोहार , राहुल चौहान सहित स्टाफगण उपस्तिथ थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!