विद्यार्थियों ने शिक्षक की भूमिका निभा मनाया शिक्षक दिवस
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया। निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गाब भींडर में कक्षा 12 के बालको ने सुबह प्रार्थना से लेकर पूरे विध्यालय में विधिवत कक्षा संचालन के साथ कक्षा 1से लेकर 11 वि कक्षा तक सभी कालांश में विधिवत विषयानुसार बच्चो को शिक्षण कार्य करवाया । साथ ही इस सुअवसर पर गुरुजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया समारोह के मुख्य अथिति स्थानीय विद्यालय से सेवा निवृत्ति हुए प्राध्यापक दिनेश चौबीसा थे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राध्यापक राज राजेश्वरी राठौड़ ने की विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक मदन लाल जाट, भंवर लाल मेनारिया, प्रदीप सामरिया, माया मेघवाल, ज्योति बाला अजमेरा, शंकर लाल मेनारिया, भोपाल सिंह देवड़ा,मान सिंह मीणा, कैलाश चंद्र गुर्जर, उदय लाल जटिया, नितिन कुमार, नवीन कुमार, नीलम मीणा, चंदा चौबिसा थे
कार्यक्रम में पवन गाडरी, अर्जुन, सोहन राहुल, माया, सविता, संगीता,माया,हेमराज,मनीषा, कैलाशी, रवीना कुंवर, राधेश्याम, ,भावेश ने सभी गुरुजनों का शिक्षक दिवस पर विशेष सम्मान किया साथ ही मुख्य अथिति चौबीसा ने बच्चो को इस दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चो को केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित न रखते हुए वो उन बच्चो को इस तैयार करे की समाज की मुख्य धारा से जुड़कर वो समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर सके और एक शिक्षक हमेशा बच्चो के साथ बच्चा बनकर ही वो अच्छे शिक्षक की भूमिका अदा कर सकता है इस दिवस पर प्रधानाचार्य की भूमिका निभा रहे पवन गाडरी ने पूरी लगन और मेहनत से सफलतम विद्यालय संचालन का कार्य संपादित किया
गुरुजनों के अभिनंदन में विक्रम रावत,अनिल कुमावत, प्रहलाद सिंह, किशन गायरी ने अपने शब्दो से गुरुजनों का अभिनंदन किया
कार्यक्रम का सफल संचालन ममता गाडरी ने किया ।
