काली मिट्टी से हस्त निर्मित मूर्ति तैयार
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । पर्यावरण मित्र मंडल सुरज पोल भीण्डर की ओर से काली मिट्टी से गजानन जी की मूर्ति तैयार हो चुकी है । पर्यावरण मित्र मंडल के संस्थापक सचिव अम्बा लाल चौबीसा (सावन) ने बताया कि लगभग ग्यारह वर्षों से आज तक मित्र मंडल द्वारा सुरज पोल पर काली मिट्टी से बनी मूर्ति बिराजमान की जाती है जो प्रकृति और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहायक सिद्ध हुई है। मिट्टी के गजानन जी महाराज की पूरे वर्ष भर पूजा अर्चना होती है तथा प्रति वर्ष पिनल चौबीसा द्वारा विशेष श्रृंगार कराया जाता है । संरक्षक भोपाल सिंह शक्तावत के अनुसार पंडितो द्वारा विधि विधान से स्थापना की जाती है तथा हवन-यज्ञ द्वारा घर पर ही विसर्जन किया जाता है। मंडल के अध्यक्ष जयेश चौबीसा ने बताया कि मूर्ति न तो पानी में विसर्जन की जाती है और न ही प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनाई जाती है केवल शुद्ध प्राकृतिक काली मिट्टी से हस्त निर्मित रत्न जड़ित मुरत भक्तजनों की मनोकामना पूर्ण करती है। इस दौरान दस दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं विद्युत सजावट, प्रेरणा दायक रंगोली, फूलों की झाकियां सजाई जाती है तथा बूंदी के लड्डू का प्रसाद वितरण कर देश में खुशहाली की कामना की जाती है। इस मौके पर शंकर व्यास, बद्री लाल,लोकेश माली, पिंटू साहू कैलाश वैष्णव , कमलेंद्र सिंह , राजेंद्र सिंह ,दीपक चौबीसा आदि उपस्थित थे।
