खेलकूद प्रतियोगिता के लिए समतल जमीन नहीं मिलने पर ग्रामीणों को जेसीबी मशीनों से पहाड़ी काटकर बनाने पड़े वॉलीबॉल के पांच खेल मैदान

  • 8 सितंबर से घोडान कला(बड़गांव) में शुरू होगी 14 व 17 वर्षीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 
  • कुल 130 से भी अधिक टीमों के भाग लेने की संभावना ,तैयारियां अंतिम चरण में

उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले उदयपुर जिले के समस्त उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की 14 वर्षीय (छात्र व छात्रा) तथा 17 वर्षीय छात्र वर्ग की वॉलीबॉल खेल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 8 सितंबर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घोडान कला(बड़गांव) द्वारा आयोजित करवाई जा रही है। प्रतियोगिता आयोजक स्कूल के प्रधानाचार्य सुंदर सालवी ने बताया कि

बड़गांव पंचायत समिति का घोड़ान कला गांव भौगोलिक दृष्टि से अरावली की पहाड़ियों के मध्य बसा हुआ है, यहां विद्यालय के नाम ऐसी समतल जमीन बिल्कुल भी नहीं के बराबर है जहां पर खेल मैदान बनाया जा सके ।लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच, विद्यालय प्रबंधन एवम विकास समिति , ग्रामवासियों तथा विद्यालय स्टाफ के गांव में प्रतियोगिता आयोजित करवाने के जुनून के चलते हैं ग्रामीणों ने आपसी सहयोग व समन्वय बिठाते हुए वॉलीबॉल खेल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया। शारीरिक शिक्षक व वालीबाल प्रशिक्षक नरेश पालीवाल ने बताया कि सबसे पहली समस्या खेल मैदान बनाने के लिए समतल जमीन की आई तब विद्यालय से कुछ ही दूरी पर विद्यालय के नाम दर्ज लेकिन पथरीली व ऊबड़ खाबड़ जमीन जहां पर बबुल एवं अन्य कंटीली झाड़ियां थी वहां पर ग्राम पंचायत के सहयोग से साफ सफाई करवाई गई और जेसीबी के माध्यम से पहाड़ी की कटिंग कर जमीन का समतलीकरण एवं आवश्यक स्थान पर मिट्टी डालकर दो खेल मैदान बनाने का निर्णय किया । इस स्थान से कुछ ही दूरी पर नीचे की ओर ढलान में पूर्व में काटी गई एक पहाड़ी से समतल हुई जमीन को खेल मैदान के योग्य बनाने के लिए पर्याप्त स्थान निकालने के लिए उसे लगती हुई पहाड़ी को जेसीबी मशीनों की सहायता से कटिंग कर ट्रैक्टर के माध्यम से उसे मिट्टी को हटा कर अन्य स्थान पर बने गडों में भराव कर समतलीकरण का कार्य किया गया। विद्यालय , ग्राम पंचायत के सरपंच सहित विद्यालय प्रबंधन एवम विकास समिति एवं सभी ग्रामवासियों द्वारा इसमें पूर्ण रुचि लेते हुए जेसीबी ट्रैक्टर आदि मशीनों की व्यवस्था करवा खेल मैदाने के लिए जमीन समतलीकरण कार्य पूर्ण किया । इस प्रकार कुल पांच खेल मैदान बनाने का कार्य अंतिम चरण में है।

8 से 12 सितंबर तक आयोजित होने वाले वॉलीबॉल टूर्नामेंट में राजकीय उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 14 वर्ष आयु वर्ग की छात्रा-छात्र एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों की 17 वर्ष छात्र वर्ग सहित कुल 130 से भी अधिक टीमों के भाग लेने की संभावना है। सभी टीमों के लिए ठहरने की व्यवस्था एवं तीनों आयु वर्ग के लिए अलग-अलग खेल मैदान बनाए गए हैं, जहां पर छात्र-छात्राएं अपना प्रदर्शन करेंगे । प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न प्रकार की समितियां गठित की गई है । पंजीयन कार्य समिति, कार्यालय कार्य समिति,उद्घाटन समारोह व्यव्स्था समिति ,मंच व्यवस्था , संचालन समिति, आवास व्यवस्था समिती ,भोजन व्यवस्था सहित अनेक कार्यों का दायित्व अलग-अलग समितियां बना उनमें अधिकारियों एवं कार्मिकों की नियुक्ति कर जिम्मेदारी सौंप गई है। पूरे गांव में इस खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर के एक त्यौहार जैसा माहौल है। ग्रामवासी नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं के स्वागत और सेवा के लिए जोर- शोर से तैयारी कर रहे हैं।

पहाड़ी वाली जमीन स्कूल के नाम ही दर्ज है। कुल राशि 5 लाख से अधिक खर्च हो चुकी है जो पंचायत, ग्रामवासी, कुछ भामाशाह, दानदाता ,स्वयं शारीरिक शिक्षक नरेश पालीवाल एवम आंशिक सहयोग विद्यालय स्टाफ द्वारा किया जाकर खर्च की गई हैं। सिर्फ खेल मैदान के लिए ही ये खर्चा किया गया है।

खेलकूद प्रतियोगिता का खर्च अलग से पंचायत,ग्राम वासियों एवं जन सहयोग से किया जाएगा , आयोजक स्कूल के शारीरिक शिक्षक नरेश पालीवाल ने बताया कि पूर्व में 31 अगस्त को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता एन वक्त पर अपरिहार्य कारणों से निदेशालय बीकानेर द्वारा आगे बढ़ा दी गई थी जो संशोधित खेल कैलेंडर के अनुसार अब 8 से 12 सितंबर तक होगी। उद्घाटन 8 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे आयोजन स्थल पर होगा। एक दिन पहले 7 सितंबर को जिले के समस्त वॉलीबॉल खेल के प्रतिभागी स्कूलों को अपनी पात्रता प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचाना अनिवार्य होगा। 7 को ही शाम 5:00 बजे टाइज डाली जाएगी। जिसमें सभी दल प्रभारीयो की उपस्थिति अनिवार्य होगी ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!