हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ तहत 500 पौधे लगाए,प्रधानाचार्य चोबीसा ने ली वृक्ष बनने तक की जिम्मेदारी; चोबिसा ने 1997 में भी लगाए थे 400 पौधे
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर जिले के भींडर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केदारिया में हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम मुख्यमंत्री पौधारोपण महा अभियान के तहत सघन पौधा रोपण कर 500 पौधे लगाए गए 500 ही पौधों के वृक्ष बनने तक की जिम्मेदारी स्थानीय विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राधा कृष्ण चौबीसा ने ली है ।

साथ ही वृक्ष कटा, जीवन मिटा के विचार से प्रेरित होकर इन्होंने 1997 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किया खेड़ा में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे तब किया खेड़ा विद्यालय में 400 पौधे लगाए जिनमें से 200 आज वृक्ष बनाकर जीवित हैं आज ये वृक्ष हरियाली के रूप में विद्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं पर्यावरण बचाने के प्रण के साथ पर्यावरण प्रेमी प्रधानाध्यापक चौबीसा का लक्ष्य है कि जहां भी खाली जमीन पड़ी है वहां अधिक से अधिक वृक्ष लगाये जाए ताकि धरती का तापमान कम हो, अच्छी बरसात हो, जिससे सभी प्राणियों का जीवन सुखमय बन सके पौधारोपण तो प्रत्येक वर्ष कई लोग करते हैं लेकिन उनकी उचित देखभाल नहीं हो पाने की वजह से पौधे खत्म हो जाते हैं लेकिन आपने वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेकर बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया है ।
