नवनियुक्त डीन डॉ बलवंत मेश्राम का किया अभिनंदन, की कई महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा

बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय नवानिया के नवनियुक्त डीन डॉ बलवंत मेश्राम डॉ आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति वल्लभनगर की ओर से स्वागत कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को रखा गया। समारोह समिति के युवा प्रभारी रमेश चंद्र वल्लभनगर ने बताया की नवनियुक्त डीन डॉ मेश्राम को मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा एवम महापुरुषों की जीवन परिचय पर आधारित स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। समिति के मीठालाल , मुकेश कुमार मेघवाल, ने बताया की डॉ मेश्राम पिछले एक दशक से असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर सेवाएं दे रहे है । स्वागत के बाद कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान जन्मोत्सव समारोह समिति के संयोजक दुदाराम मेघवाल ,संजय मेघवाल मेनार ,राजकुमार वाजमिया ,हितेश कुमार वाना , किशन लाल भानामंगरा, नरेंद्र कुमार, नितेश कुमार , राजकुमार वेला, किशन मेघवाल, हितेश परमार ,देवीलाल वाडी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!