आगामी मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर बैठक आयोजित
मावली,ओमप्रकाश सोनी । 154 मावली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल के आदेश अनुसार उपखंड अधिकारी मनसुख राम डामोर की अध्यक्षता में आगामी मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची के निरंतर अध्यातिकर 2024 को लेकर शनिवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में सुपरवाइजर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपखंड अधिकारी मैं हाउस टू हाउस सर्वे कार्य की अब तक की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा सर्व कार्य मैं तेजी लाने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही फॉर्म 6, फॉर्म 7, फॉर्म 8 से जुड़े कार्य में गति लाने हेतु संबंधित सुपरवाइजर को बीएलओ की प्रतिदिन प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। उन्होंने डोर टू डोर सर्वे कार्य की सुपरवाइजर की प्रगति की वन टू वन समीक्षा की । उन्होंने कहा कि जिन बीएलओ ने हाउस टू हाउस सर्वे कार्य शुरू नहीं करने वाले बीएलओ को नोटिस जारी कर तीन दिवस मैं स्पष्टीकरण मांगा ही साथ ही हाउस टू हाउस सर्वे कार्य में गति लाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार रमेश चंद्र वढेरा, नायब तहसीलदार संपत सिंह भाटी, निर्वाचन कार्मिक मयंक सनाढ्य उपस्थित थे।
