फतह एकेडमी से लक्ष्यराज का नवोदय विद्यालय में चयन
डीपी न्यूज नेटवर्क
मावली,ओमप्रकाश सोनी । ब्लॉक के फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर के छात्र लक्ष्यराज प्रजापत का चयन नवोदय विद्यालय में कक्षा – 9 के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर फतह एकेडमी निदेशक अजय जैन, प्रधानाचार्या मीना कुमावत व फतह एकेडमी परिवार के सभी सदस्यों ने लक्ष्यराज को बधाई दी। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। विद्यालय की उपलब्धियों की इसी कड़ी में इसी सत्र में वैदिक बहेड़िया का चयन भी नवोदय के लिए हुआ था। विद्यालय से तीन विद्यार्थियों का चयन साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए जिला स्तर पर हुआ था।
