नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन

मावली,ओमप्रकाश सोनी । रेलवे आवास एवं कॉलोनी की दुर्दशा, अपर्याप्त रेल आवास, अशुद्ध एवं अनियमित पेयजल की आपूर्ति किए जाने के विरुद्ध विशाल विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

इसी कड़ी में मावली शाखा में शुक्रवार को एल ओ डब्ल्यू ऑफिस पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें मावली शाखा के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया और रेल प्रशासन के खिलाफ रेल आवासों के निर्माण, शुद्ध पेयजल, रेल कॉलोनी के विकास के लिए ज्ञापन दिया।

इस दौरान सचिव आर.एल. सैनी , अध्यक्ष देवेंद्र कुमार योगी, सुमित खटाना, कैलाश डांगी,शहाजुद्दीनखान जमील खान, राजवीर यादव ,अफसर खान, पुष्करलाल ,मोहनलाल, भगवान सहाय, दिनेश कुमार, किशन जाट, विष्णु मालव, चेतन कुमार, सुभाष चंद्र ,प्रकाश योगी ,सज्जन सिंह देवड़ा ,सोहन गुर्जर उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!