एफ एल एन प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के डबोक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रारंभिक शिक्षक प्रशिक्षण कक्षा 1 से 5 में शिक्षणं कार्य कराने वाले शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण में 117 सम्भागी उपस्थित रहे। दूसरे दिन तीनों ग्रुपों में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चौबीसा, डाइट अधिकारी लक्ष्मण दास बैरागी द्वारा बुनियादी साक्षरता संख्या ज्ञान एवं संबंधित पर जानकारी देते हुए बच्चों मे संस्कार एवं सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ने भेजें। जिससे विद्यार्थियों को नई दिशा में ऊर्जा मिल सके। द्वितीय दिवस में सुरेश कुमार देशबंधु ने साक्षरता के घटक ध्वनि जागरूकता और डिकोडिंग समझ के साथ पढ़ना मातृभाषा का महत्व और उपयोग बताया गया। सुरेश कुमार टांक ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूप रेखा की भूमिका बताई ।बुनियादी साक्षरता के मुख्य कौशलो की जानकारी दी गईं इस दौरान समस्त के, आर, पी, सुरेश कुमार, सत्यनारायण गुर्जर, प्रमोद कुमार गुप्ता, कविंद्र शर्मा, विमल कुमार यादव, आर पी पंकज जोशी, व्यवस्थापक प्रभारी जगदीश चंद्र शर्मा, नन्द लाल गवारिया उपस्थित रहे।
