बांसवाड़ा -सलुंबर मार्ग पर टॉल प्लाजा हुआ बंद,संभागीय आयुक्त ने मौके पर जाकर करवाया बंद

डीपी न्यूज नेटवर्क । बांसवाड़ा- सलूंबर मार्ग स्टेट हाईवे 32 पर बड़लिया टोल प्लाजा को गुरुवार दोपहर बाद बंद कर दिया गया है। टोल बंद होने के बाद बांसवाड़ा संभागीय आयुक्त नीरज के पावन मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं टोल के पास लगे बेरिकेट हटा देने और मार्ग को पूरी तरह से खोलने करने की निर्देश दिए है। जिले में पिछले लंबे समय से इस टोल को बंद करने की मांग उठाई जा रही थी। लेकिन टोल संचालक मामला कोर्ट में लंबित होने का हवाला देकर टालते नजर आ रहे थे। ऐसे में अब पीडब्ल्यूडी ने ऐसे किसी मामले के कोर्ट के आदेश नहीं होने की बात कही तो संभागीय आयुक्त एक्शन मोड़ में दिखे और टोल पर जाकर बेरिकेड्स हटाने और डिवाइडर तोड़ने के आदेश दिए। अब इस राहत से जिले के लोगों सहित व्यापारियों में खुशी की लहर है।

दरअसल, बांसवाड़ा से उदयपुर जाने वाली 165 किलोमीटर स्टेट हाईवे पर तीन स्थानों पर अवैध टोल नाका स्थापित है और यहां 3 सालों से अवैध टोल टैक्स की वसूली की जा रही थी। इन तीनों टोल नाकों से गुजरने वाले वाहनों से अवैध रूप से टोल टैक्स वसूले जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि यहां तीन सालों से अवैध तरीके से करोड़ों रुपये के टोल टैक्स वसूला जा चुका है।

2021 में ही पूरा हो चुका है टोल संग्रहण

टोल टैक्स की वसूली को लेकर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के साथ-साथ आमजन ने भी संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से शिकायत की थी। उदयपुर-बांसवाड़ा स्टेट हाईवे जो BOT योजना के तहत बनाया गया था। इस सड़क की संपूर्ण रकम वसूलने और इस रोड पर स्थित टोल बूथ की समय अवधि 2021 में ही पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद टोल वसूलने का काम किया जा रहा है।यानी टोल बूथ का संचालन अवैध तरीके से हो रहा है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!