ऋषभदेव क्षेत्र के कलियाबावसी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपली-अ में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालियाबावसी में रखरखाव के अभाव के कारण बरामदे और क्लास रूम की छत का प्लास्टर नीचे आ गिरा। छत का प्लास्टर कमजोर होने से स्कूल अध्यापकों ने पहले ही सावधानी बरतते हुए बच्चों को पास ही के क्लास रूप में एक साथ बैठा रखा था। जिस वजह से बड़ी जनहानि नहीं हुई । क्षेत्रवासियों के अनुसार इस स्कूल में 257 छात्र पढ़ते है और स्कूल में 4 क्लास रूम में से 2 की छत कमजोर हो चुकी है। दो क्लास रूम में भी बारिश के समय पानी टपकता है। इस तरफ कोई ध्यान देने वाला नहीं है।
