भाजपा प्रभारी की कार पर स्याही फेंकने के मामले में 10 से ज्यादा युथ कांग्रेस नेताओं को मिली जमानत

मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियो को मावली उपखंड कार्यालय पर उपखंड अधिकारी मावली द्वारा जमानत पर छोड़ा गया।उससे पहले 13 युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को डबोक थाने से जाप्ते के साथ उपखंड कार्यालय लाया गया,जमानत के बाद मावली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उदयपुर संभाग के युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने इन सभी का स्वागत किया। जिसमें हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे,कांग्रेस नेताओं ने कहा की कांग्रेस पार्टी के नेताओं का अपमान सहन नहीं करेंगे,किसी को गलत बोलने का हक नहीं हे,भाजपा प्रदेश प्रभारी को अपने गलत शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी,प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद शाहिद,उदयपुर संभाग प्रभारी सतवीर चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!