केंद्र की मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर सेवा को सम्मान अभियान के तहत डॉक्टरों का किया सम्मान
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर सेवा को सम्मान अभियान के तहत भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी द्वारा कोरोना वॉरियर सम्मान के तहत सराड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत गुप्ता,गिंगला सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ वैभव कुमार का मेवाड़ी पाग एवं उपरणा ओढ़ाकर कोरोना काल मे प्रदान की गई उनकी श्रेष्ठ सेवाओ के लिये अभिनन्दन किया गया।
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नाहर सिंह राठोड़,गो रक्षा हिंदू दल के जिला प्रभारी लालूराम पटेल,सलूम्बर तहसील अध्यक्ष योगेश जोशी,शुभम सिंह चुंडावत,चिन्मय पंड्या आदि उपस्थित रहे।
इनपुट : नितेश पटेल
