आम खिलाने का लालच देकर 8 साल के बालक से किया कुकर्म , आरोपी को 24 घण्टे में किया गिरफ्तार

डीपी न्यूज़ , कल्याणपुर । क्षेत्र के गांव में थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दी है कि उनका पोता आठ वर्ष जिसके साथ बुधवार प्रातः 8:00 बजे घर से निकला था कि गांव का ही व्यक्ति मेरे पोते को आम खिलाने के बहाने अपने खेत पर आम के पेड के पास ले गया जहां आम खिलाने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत के साथ दुष्कर्म किया । जैसे ही घटना के बाद मेरा पोता सहमा हुआ घर लौटा तो मैंरे द्वारा पुछने पर उसने कोई जवाब नही दिया । उसके पेंट पर खुन के दाग होने से मैंने उससे दुबारा प्रेमपूर्वक पूछा तो उसने घटना की जानकारी विस्तृत रूप से दी । रिपोर्ट के आधार पर धारा 377 भादस एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट बना कर अग्रिम अनुसंधान शुरू करते हुए आज 24 घंटे में दरमियायन पूलिस ने जगह-जगह आरोपी की तलाश में थानाधिकारी मय टीम गठित कर तलाशी अभियान तेज करते हुए जंगल व पहाडी इलाको में तफदीश देते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर रजोल तीन रास्ते पर उसे राह चलते हुए धरपकडा।

थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि आरोपी प्रभुलाल उर्फ प्रभु उम्र 20 वर्ष शातिर दिमाग का था उसके पास मोबाइल भी नहीं था उसको ट्रेस करना मुश्किल था |जिस पर थानाधिकारी ने टीम बनाकर मय कांस्टेबल विष्णु शर्मा ,दिलीपसिंह, हरीश कुमार, प्राइवेट वाहन से रजोल गांव की तरफ मुखबिर की सुचना के अनुसार अभियुक्त को रजोल तीन रास्ते तिराहे के पास गिरफतार किया गया। जिसकी गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। टीम में विशेष भुमिका कांस्टेबल दिलीपसिंह, व हरीश कुमार ने मुखबिर के जरिये सूचना इकट्ठी कर आरोपी की गिरफतारी में अहम भुमिका निभाई।

इनपुट : अशोक वैष्णव

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!