पंचायत समिति में राजीविका से प्रधानमंत्री लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

सराड़ा,विनोद मेघवाल । सराडा ब्लॉक के पंचायत समिति में राजीविका से प्रधानमंत्री लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत 70 से अधिक राजीविका महिला ने भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सराड़ा सरपंच मणिलाल मीणा एवं राजीविका ब्लॉक परियोजना प्रबंधक प्रकृति ठाकुर ने लखपति दीदी के लिए चयनित हुई महिलाओं और लखपति CRP को सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। राजीविका महिलाओं को प्रधानमंत्री लखपति दीदी योजना के बारे में जानकारी दी और उनका फायदा बताया। सरपंच साहब ने बताया कि इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा कार्यक्रम का संचालन रोशन लाल पटेल एवं प्रहलाद सिंह शक्तावत ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!