इको ट्रेल मे ग्रीन कीलबैक स्नेक की प्रजाति दिखी

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । उपवन संरक्षक उदयपुर उत्तर श्री अजय चित्तौड़ा ने बताया की वन विभाग एवम डब्ल्यू डब्ल्यू एफ- इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 25 अगस्त 2024 को फूलों की घाटी चिरवा मे इको ट्रेल का आयोजन हुआ। साथ ही इस वन क्षैत्र मे उपस्थित विभिन्न प्रकार की वनस्पतियो, सर्पो, मधुमक्खियों, तितलियों, पक्षियों एवम कई वन्य जीव उपस्थित है जिनकी सभी ने जानकारी प्राप्त की।

डब्ल्यू डब्ल्यू एफ- इंडिया के प्रभारी अधिकारी अरुण सोनी ने बताया की रजिस्ट्रेशन के माध्यम से 8 वर्ष से 70 वर्ष तक के लगभग 40 से अधिक प्रतिभागियो द्धारा भाग लिया गया जिसमे एक्सपर्ट्स द्वारा सभी प्रतिभागियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई।

उपवन संरक्षक वन्यजीव उदयपुर श्री देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया की वन विभाग और डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया के प्रयासों के माध्यम से दिन प्रति दिन इसमें भाग लेने वाले लोगो की संख्या मे बढ़ोतरी हो रही है प्रकृति के प्रति ये जुड़ाव ही वन्यजीव संरक्षण के लिए सभी को प्रेरित करेगा।

देवेन्द्र मिस्त्री एवम हितेश श्रीमाल द्वारा विभिन्न पक्षियों जैसे इंडियन पैराडाइज फ्लाईकैचेर, इंडियन गोल्डन ओरियोल, लार्ज ग्रे बेबलर, सिनिरियस टिट, टिकल्स ब्लू फ्लाईकैचर, ब्लैक काइट, कॉपरस्मिथ बारबेट, इंडियन ग्रे हॉर्नबिल, कॉमन आयोरा एवम ग्रेटर कोकल सहित करीब 25 प्रकार से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों एवम 30 से अधिक प्रजातियों की वनस्पतियों की जानकारी दोनो विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराई गई। रेस्क्यूकर्ता धर्मेंद्र पानीकर ने सर्पों के बारे मे जानकारी दी एवम ईको ट्रेल के दौरान वहा मोजूद ग्रीन कीलबैक स्नेक दिखाया जोकि सभी प्रतिभागियों के लिए विषेश आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम के अंत मे डब्ल्यू डब्ल्यू एफ- इंडिया के प्रभारी अधिकारी अरुण सोनी ने विशेषज्ञों के रूप में आए देवेंद्र मिस्त्री, हितेश श्रीमाल एवं धर्मेंद्र पाणिगर का आभार व्यक्त किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!