नीलकंठ महादेव मंदिर राणेरा की पाल पर Ps/UPS संस्था प्रधान वाकपीठ शुरू
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । शुक्रवार को भींडर ब्लॉक के प्रधानाध्यापको की वाकपिठ प्रवीण आमेटा की की अध्यक्षता में नीलकंठ महादेव मंदिर राणेरा की पाल पर शुरू हुई। वाकपीठ का समापन 24 अगस्त को होगा।दो दिवसीय प्रधानाध्यापक वॉकपीठ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अगोरिया एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंदाखेड़ा के संयुक्त तत्वाधान में शुरू हुई l मुख्य अतिथि रमेश खटीक सीबीईओ भिंडर एवं विशिष्ट अतिथि निर्भय सिंह चौहान PEEO बरोडिया,मुकेश टांक प्रधानाचार्य खडोदा,विजय लाल मेनारिया शा.शि. संघ जिला अध्यक्ष,महेंद्र कुमार जैन peeo ढूंढिया उपस्थित रहे। आयोजक रा प्रा वि चंदा खेड़ा के प्रधानाध्यापक गुलाब सिंह सिसोदिया ने स्वागत भाषण एवं यUPS अघोरिया के प्रधानाचार्य कालू गिरी गोस्वामी ने धन्यवाद अर्पित किया। प्रशासनिक वार्ता रमेश खटीक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भिंडर द्वारा एवम S N A पोर्टल पर चर्चा भुवनेश कुमार मीणा तथा शिक्षा के कर्तव्य एवं दायित्व निर्भय सिंह चौहान PEEO बरोडिया, 5वि एवम आठवीं परीक्षा परिणाम एवं उन्नयन पर वार्ता मुकेश टांक प्रधानाचार्य GSSS खडोदा ने की। वॉक पीठ परिचय उदयलाल सालवी (वॉक पीठ सचिव) वॉक पीठ कार्यक्रम की रूपरेखा नाथू लाल मीणा वॉक पीठ उपाध्यक्ष ने दी। साथ ही कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार चौबीसा ने किया।।
